20 Hindi Paheliyan With Answer

Paheliyan With Answer, Majedar Paheliyan In Hindi With Answer, 20 Paheliyan, Hindi Paheliyan For School With answer, Logical Paheliyan In Hindi, Jasoosi Paheliyan, Dimagi Paheliyan, Funny Paheliyan In Hindi With Answer

20 Hindi Paheliyan With Answer


एक आदमी दिल्ली में अपने केबिन में बैठा था, लेकिन जब वह केबिन से बाहर निकला तो वह मुम्बई में था बताओ यह कैसे मुमकिन हो सकता है

पहेली उतर:  क्योंकि वह पायलेट था और वह अपने प्लेन के केबिन में बैठा था।

वह कौन-सा प्राणी है, जो अपनी जीभ से अपने कान को साफ कर सकता है

पहेली उतर:  जिराफ (क्योंकि जिराफ की जीभ 21 इंच की होती है, और वो अपनी जीभ से कान को भी साफ़ कर सकता है)

दो भाई लड़ते आपस में, शोर बहुत करते हैं, जो भी आकर पड़े बीच में, उसे पीस धरते है
पहेली उतर:  चक्की 

सुरेश अगर रीना का पिता है तो सुरेश, रीना के पिता का क्या है
पहेली उतर:  नाम

साल के किस महीने में, एक व्यक्ति सबसे कम सोता है?
पहेली उतर:  फरवरी

राम रवि का भाई है। रेखा अतुल की बहन है, रवि,रेखा का पुत्र है, राम का रेखा से क्या रिस्ता है
पहेली उतर:  पुत्र

नाम उसका उल्टा-सीधा एक समान, न्याय दिलाना उसका काम, सही करे या गलत निर्णय, पर सब करते उसका सम्मान
पहेली उतर:  जज

एक ऐसा प्रश्न बताइए, जिसका उत्तर हाँ या नहीं में नहीं दिया जा सकता है
पहेली उतर:  क्या आप सो रहे हैं

गोल है पर गेंद नहीं, काच है पर दर्पण नहीं, रौशनी देता है पर सूरज नहीं, बताओ वो क्या है
पहेली उतर:  बल्ब 

खुशबू है पर फूल नहीं, जलती है पर ईर्ष्या नहीं, बताओ वो क्या है
पहेली उतर: अगरबत्ती 

एक कटोरे में 8 केले पड़े हुए हैं, तो अगर आपने 5 केले उठा लिए, तो आपके पास कितने केले बचेंगे ?
पहेली उतर: 5 क्यूंकि आपने 5 केले उठाये हैं

एक बूढ़ा आदमी एक बकरी लेकर जा रहा था, तो किसी व्यक्ति ने उससे तीन सवाल पूछे ये बच्चे तुम्हारी कौन है,तुम्हारी उम्र कितनी है, यह बकरी कितने की है, बूढ़े ने तीनो सवालों का एक ही शब्द में जवाब दे दिया, बताओ वो शब्द क्या है
पहेली उतर:  89

एक टैंक में 7 मछलियां है, अगर उसमें से 2 मछलियां मर जाये तो, टैंक में कितनी मछलियां बचेगी
पहेली उतर:  टैंक में 7 ही मछलियां बचेगी 

एक पेड़ में एक ही पत्ती, ओ भी रंग बिरंग, करते सभी नमन हैं उसको, मन मे भरे उमंग
पहेली उतर:  झंडा।

कल्पना कीजिए आप एक अंधरे कमरे है और, आपको इस अंधरे कमरे से निकलना है, तो कैसे निकलेंगे
पहेली उतर: आप कल्पना करना बंद कर दीजिए।

मामा जी के नौ सौ गाय, रात चराये दिन बांध दिया जाय
पहेली उतर: तारे 

A और  B में क्या अंतर है
पहेली उतर:  A स्वर जबकि B व्यंजन है 

वो क्या है जो आता है, पर कभी पहुँचता नही ?
पहेली उतर:  Tomorrow आने वाला कल

न कभी होता है जन्म, न कभी होता है मरण, सब जीवों में आती-जाती, मैं अजर-अमर कहलाती 
पहेली उतर: आत्मा

एक गाय के गले में 5 फिट की लंबी रस्सी बँधी हुई है, 15 फिट की दूरी पर चारा रखा गया है, वह चारे को कैसे खायेगी ?
पहेली उतर: रस्सी गाय के गले मे बधी है, इसलिए चारा कही हो गाय आराम से कहा सकती है

Post a Comment

0 Comments